FAQs

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

सुविधा क्या है?

सुविधा टैबलेट एक तरह की मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां है, जिसमें दो तरह के हार्मोन पाए जाते हैं। पहला एस्ट्रोजन और दूसरा प्रोजेस्टेरोन। भारत में गर्भावस्था से बचने की गोलियां सुविधा की ये  दवाई 21 कम खुराक वाली हार्मोनल गोलियां है और 7 आयरन की गोलियां दी जाती हैं। इन हार्मोनल गोलियों में लेवोनोर्गेस्ट्रेल की मात्रा 0.15 मिलीग्राम और इथिनाइल एस्ट्राडियोल की मात्रा 0.03 मिलीग्राम होते हैं। जो कि ओव्यूलेशन को रोकने और गर्भावस्था की संभावना को कम करने का काम करते हैं। वहीं सुविधा की 7 आयरन की गोलियों में, फेरस फ्यूमरेट पाया जाता है, जिसकी मात्रा इस दवाई में 60 मिलीग्राम होती है।

सुविधा का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?

सुविधा का इस्तेमाल कई वजहों के लिए किया जाता है-

  • गर्भावस्था की संभावना को कम करने के लिए।
  • यह पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीजया पीसीओडी में मदद करता है।
  • मासिक धर्म की ऐंठन को कम करता है।
  • यह प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के लक्षणों से राहत देता है।
  • इसके इस्तेमाल से पेल्विक सूजन रोग (पीआईडी) का खतरा कम हो जाता है।
  • इस दवा के इस्तेमाल से आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के खतरे को कम किया जा सकता है।
  • ओवेरियन या एंडोमेट्रियल से जुड़े कैंसर के खतरे को कम करता हैं।
  • चेहरे पर मुँहासे और स्किन की हालत में सुधार लाता है।
  • इसकी मदद से ओवरी सिस्ट्स के खतरे से भी बचा जा सकता है।
  • इस दवा के इस्तेमाल से एक्टोपिक प्रेगनेंसी के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

सुविधा टैबलेट को अगर कभी लेना भूल जाएं, तो क्या होगा?

अगर आप कभी मौखिक गर्भनिरोधक गोली सुविधा की एक गोली लेना भूल जाते हैं, तो याद आते ही इसे खा लें। फिर भले ही इसके लिए आपको एक समय में दो बार गोलियाँ ही क्यों न लेनी पड़े। इसके बाद आप अपने रोज के रूटीन के हिसाब से अपनी खुराक को लेना जारी रख सकते हैं।

लेकिन अगर आप कभी दो या उससे ज्यादा बार अपनी दवाई लेना भूल जाते हैं, तो ऐसे में गर्भावस्था की संभावना को कम करने के चांसेस कम हो जाते हैं। इसके अलावा अनियमित खुराक लेने की वजह से, वैजिनल से खून आना या स्पॉटिंग की समस्या भी आ सकती है। अगर ऐसा होता है, तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें, और उनकी सलाह लें।

कितने दिनों तक की गोली लेने से, गर्भावस्था की संभावना को कम किया जा सकता है?

जब एक बार आप पिल्स लेना शुरू कर देती हैं, तो इसको आपको गर्भधारण होने तक रोजाना खाना जारी रखना पड़ता है।

क्या मासिक धर्म यानी पीरियड्स की में देरी के लिए, सुविधा टैबलेट ले सकते हैं?

जी हां, मासिक धर्म में देरी में लिए सुविधा टैबलेट्स ले सकते हैं। लेकिन इसे लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

अगर कोई अचानक गर्भनिरोधक गोली लेना बंद कर दे, तो इससे क्या होगा?

एक बार सुविधा की मौखिक गर्भनिरोधक गोली लेना शुरू कर देने के बाद उसे बंद करने का कोई तरीका नहीं होता है, जब तक वह गर्भधारण नहीं करता।

क्या किसी भी एक दिन की गोली छूट जाने से, आप गर्भवती हो जाएंगी?

नहीं, ऐसा नहीं हैं। किसी एक दिन की गोली छूट जाने से आप गर्भवती नहीं होगी। इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। लेकिन याद रखें कि, अगर आप एक गोली लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर वो गोली ज़रूर लें, फिर चाहे आपको दो गोलियां ही क्यों न लेनी पड़े।

किस गर्भनिरोधक गोली के साइड इफेक्ट कम होते हैं?

सुविधा की गोलियों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसके साथ ही क्लीनिकली यह साबित हो चुका है कि सुविधा पिछले 50 सालों से भारत में 50 लाख महिलाओं के बीच सबसे भरोसेमंद मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां रही है।

क्या यह गोलियां लेते समय, कोई गर्भवती हो सकती है?

नहीं, रोजाना सुविधा मौखिक गर्भनिरोधक गोली लेने से गर्भवती होने की कोई संभावना नहीं रहती है।

क्या सुविधा को आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है?

नहीं, सुविधा का इस्तेमाल आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली के रूप में नहीं किया जा सकता।

कौन सी बर्थ कंट्रोल गोली लेने से वजन नहीं बढ़ेगा?

सुविधा, भारत में सर्वोत्तम मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं के बीच सबसे अच्छे और भरोसेमंद ब्रांडों में से एक रही हैं। साथ ही भारत के सभी बड़े और अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञों के हिसाब से, यह भी साबित हो गया है कि इस बर्थ कंट्रोल गोली को लेने से वजन नहीं बढ़ेगा।