सुविधा वीडियोस

सशक्तिकरण के लिए शिक्षा की भूमिका: सुविधा के आउटरीच प्रोग्राम

1 2 3 4

सुविधा एक ऐसी कम्युनिटी है, जो सभी महिलाओं को उनके जीवन के हर पहलू में मजबूत या सशक्त बनाने के लिए काम करती है। यहां सुविधा की पूरी टीम, महिलाओं के स्वास्थ्य और उनकी भलाई को बढ़ावा देने में सबसे ज्यादा भरोसा रखती है। इसके लिए, एक्टिव रूप से गांव के लोगों और पिछड़े इलाकों में महिलाओं के बीच मौखिक गर्भनिरोधक गोली और उनके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम भी यह टीम करती है।  

यहां आपको वीडियो के कलेक्शन भी देखने को मिलते हैं, जहां दिखाया गया है कि कैसे NGO (गैर सरकारी संगठन) की मदद के साथ, सुविधा सामाजिक जागरूकता प्रोग्राम को प्रदर्शित करता है। सुविधा के इन सभी प्रोग्रामों का मतलब है, महिलाओं को उनके जनन स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी देना, जिससे कि वो पढ़ लिख कर और सशक्त बन सकें।

यहां महिलाओं के जनन स्वास्थ्य से जुड़ी एजुकेशन विडियो, उनके स्वास्थ से जुड़ी सभी जानकारी मिलती है। एक सही फैसला लेना, किसी महिला की ज़िंदगी में कितना जरूरी होता है, इस बात की अहमियत को समझते हुए, मौखिक गर्भनिरोधक सहित बाकी कई गर्भनिरोधक तरीकों के बारे में भी सभी स्पष्ट जानकारी बताई हैं। इन वीडियोज़ में आप जान पायेंगे कि भारत में गर्भावस्था से बचने की गोलियाँ कैसे काम करती हैं? वो कितनी असरदार होती हैं ? और यह किस तरह से ये एक महिला की हेल्थ से लेकर उसके फैमिली प्लानिंग में मदद कर सकती हैं।

इसके अलावा, महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, इससे जुड़ी सभी जानकारी वीडियो के माध्यम से बताई गई हैं। पीसीओएस महिलाओं के ओवरऑल जनन स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता पर बहुत बुरा असर डालती है, इसलिए इस हालत से बचने के लिए इसका असरदार इलाज और इसके बारे में जानकारी हम बताते हैं।

इन वीडियोज़ के मदद से महिलाएं एक स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए और अपने जनन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सलाह और सुझाव अपना सकती हैं। हम मानते हैं कि रोकथाम बहुत जरूरी है। हर महिला को एक स्वस्थ रूटिन को अपनाकर, खुद की सही देखभाल कर अपने जनन स्वास्थ्य को ठीक करने की जिम्मेदारी खुद ही लेनी होगी।
सुविधा के प्रोग्राम का सबसे पहला लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है, खासतौर पर गांव क्षेत्रों के लोगों को। क्योंकि उन्हें अपने स्वास्थ से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं होती। जिसकी वजह से महिलाएं अपने जनन स्वास्थ्य से जुड़ी सही फैसले भी नहीं ले पाती हैं। इसलिए उन तक सही जानकारी और रिसोर्स पहुंचाने की जिम्मेदारी सुविधा लेती हैं। इसके अलावा सुविधा का एक और लक्ष्य है, शहरी और गांव समुदायों के बीच के अंतर को मिटाना। जिससे कि वहां के सभी क्षेत्रों की महिलाएं तक जरूरी जानकारी और मदद पहुंचाई जा सके।