विश्व गर्भनिरोधक दिवस समारोह

विश्व गर्भनिरोधक दिवस समारोह

“विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर सुविधा के द्वारा दिया गया योगदान”

आइए ‘विश्व गर्भनिरोधक दिवस’ के इतिहास से शुरुआत करते हैं।

‘विश्व गर्भनिरोधक दिवस’ एक ऐसा विश्व जागरूकता कार्यक्रम है, जो पिछले 15 सालों से हर साल 26 सितंबर को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 2007 से हुई थी और तब से यह अलग अलग देशों में मनाया जाता है। इस दिन, कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा संगठन लोगों के बीच ‘जन्म नियंत्रण’ और ‘गर्भनिरोधक’ को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आते हैं। 

असल में ‘गर्भनिरोधन’ यानी ‘कॉन्ट्रासेप्शन’ शब्द को दो अलग अलग शब्द ‘कॉन्ट्रा’ और ‘कॉन्सेप्शन’ से मिलाकर बनाया गया है। यहां कॉन्ट्रा का मतलब है विरुद्ध यानी गर्भ के अंदर गर्भधारण की प्रक्रिया से है। 

इस साल 2023 में विश्व गर्भनिरोधक दिवस की थीम “पावर ऑफ ऑप्शंस” थी। ये थीम हमारे समाज में उन सभी जरूरी भूमिका को दिखाते है जहां गर्भनिरोधक के जरिए लोग अपने प्रजनन स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने में सक्षम बनाते है। 

कब और कैसे?

साल 2007 में, दुनियाभर में मिलकर 10 फैमिली प्लानिंग एजेंसियों ने गर्भनिरोधक और विश्व जनसंख्या के महत्व की घोषणा की थी। 

 

साथ ही कई विश्व संगठनो ने 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस के महत्व को बढ़ावा दिया है और वे लोगों को इसकी महत्व को समझने पर भी जोर देते हैं। 

 

देखा जाए तो WHO की हालिया रिपोर्ट के हिसाब से, दुनिया भर में लगभग 60% महिलाएं मौखिक गर्भनिरोधक गोलीयों  का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि ये बहुत ही प्रभावशाली होती हैं। इस समय 250 मिलियन से ज्यादा महिलाएं ऐसी है, जो गर्भावस्था से बचना तो चाहती हैं, लेकिन फिर भी किसी सुरक्षित या समकालीन गर्भनिरोधक तरीकों का उपयोग नहीं कर रही हैं। 

 

जब भी बात गर्भनिरोधक की आती है, तो इसके कई तरीके आज हमें देखने को मिल जाते हैं और वो सभी तरीके लोगों के हिसाब से उनकी जरूरतों को पूरा भी करती है। इन सभी तरीकों में से गर्भधारण को रोकने के लिए मौखिक गर्भनिरोधक गोली सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के हिसाब से करीब 270 मिलियन महिलाओं में या फिर 10 में से एक महिला ऐसी होती है जो फैमिली प्लानिंग करना तो चाहती है लेकिन कर नहीं पाती। इसके अलावा 200 मिलियन से ज्यादा महिलाएं ऐसी भी है जो गर्भधारण को रोकना चाहती हैं, लेकिन उन्हें इसे रोकने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जो उन्हें आजकल के  गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल करने से रोकती हैं। 

 

‘विश्व गर्भनिरोधक दिवस’, विश्व स्तर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन कैंपेन के माध्यम से मनाया जाता है, जिसका एक ख़ास मकसद अपने दर्शकों तक पहुंचने का होता है। यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य और चाइल्ड डेथ रेट को कम करने जैसे जरूरी मुद्दों पर फोकस करने का काम करता है।

Suvida's Contribution to World Contraception Day

सुविधा ने किस तरह से मनाया ‘विश्व गर्भनिरोधक दिवस’? 

सुविधा, भारत की सर्वश्रेष्ठ मौखिक गर्भनिरोधक गोली ने 26 सितंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से मौखिक गर्भनिरोधक दिवस मनाया हैं। हमारे कस्टमर्स ने हमारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर और हमें मौखिक गर्भनिरोधक और इसके महत्व पर बहुत सारी सुंदर वीडियो भी भेजे हैं।

 

हमने डॉक्टरों और स्त्री रोग स्पेशलिस्ट सहित सम्मानित चिकित्सा प्रोफेशनल के साथ बहुत ही सुंदर और जानकारी से भरपूर एक ऑनलाइन डिस्कशन आयोजित करके विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया हैं। यहां विशेषज्ञों ने अपना कीमती समय देकर दर्शकों द्वारा पूछे गए सवालों का डिटेल में समाधान भी बताया है।

 

इन ऑनलाइन चर्चाओं के दौरान, प्रतिभागियों को उन चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ आमने सामने, सीधे बातचीत करने का एक सुनहरा मौका मिला, जिसमें उन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य जैसे कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर शामिल थे। यह चर्चाएँ न केवल जानकारी से भरी हुई थीं बल्कि इंटरैक्टिव भी थीं, क्योंकि वहां सभी लोग गर्भनिरोधक, फैमिली प्लानिंग और यौन स्वास्थ्य से संबंधित अपने प्रश्न और समस्या भी पूछ रहे थे। 

 

सभी डॉक्टरों और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने, अपने फील्ड में खुद के ज्ञान और अनुभव के साथ, प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों के सही और सटीक जवाब देकर एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने विभिन्न गर्भनिरोधक तरीकों, उनकी प्रभावशीलता, साथ ही उनके दुष्प्रभावों और व्यक्तिगत आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को लेकर भी लोगों से बातचीत की। 

 

ये ऑनलाइन चर्चाएं महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक की बेहतर समझ हासिल करने, उनके प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में इन्फॉर्म करने और सही फैसला लेने और उनके मन में मौजूद किसी भी शक या गलतफहमी को दूर करने के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में काम करती हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स और जनता के बीच खुले और इंफॉर्मेटिव बातों को बढ़ावा देकर, इन सभी ने गर्भनिरोधक के महत्व और महिलाओं को उनके प्रजनन स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने के लिए सशक्त बनाने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान दिया है। 

 

इसके अलावा, सुविधा टीम ने पश्चिम बंगाल के बहुत से ग्रामीण क्षेत्रों में दस से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जिनकी तस्वीरें नीचे दी गई हैं।

Summary

हमारे इस विश्व गर्भनिरोधक दिवस समारोह में हेल्थ प्रोफेशनल के साथ ऑनलाइन डिस्कशन में न केवल उन्होंने वहां मौजुद प्रतिभागियों के सवालों को ध्यान से सुना बल्कि उनके जवाब देकर लोगों को सही रास्ता भी दिखाया। जो कि गर्भनिरोधक और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में लोगों को सूचित और सशक्त बनाने में एक बड़ा योगदान हैं। 

 

सुविधा पर सभी रिव्यूज को जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।